हरदोई: हरदोई खादी युवा महोत्सव में नगर मजिस्ट्रेट ने अपनी छिपी प्रतिभा दिखाई, गाना गाकर लोगों का मन मोहा
Hardoi, Hardoi | Nov 15, 2025 हरदोई खादी युवा महोत्सव कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन था, जब नगर मैजिस्ट्रेट मंच पर सम्बोधन के लिए पहुंचे तो लोगों ने उनसे गाने की फरमाइश की, जिसके बाद उन्होंने मोहम्मद रफी का हिट गाना ,,चेहरे पर गिरी जुल्फें कह दो तो हटा दूं मेँ,, गुस्ताखी माफ,, गाकर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।