हरदोई: डीएम ने बाल दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर बच्चों को गिफ्ट एवं चॉकलेट वितरित कीं, दी बधाई
Hardoi, Hardoi | Nov 14, 2025 बाल दिवस के अवसर पर डीएम अनुनय झा ने विकासखंड टड़ियावां के गोद लिये प्राथमिक विद्यालय कन्था थोंक पहुंचकर बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी तथा गिफ्ट एवं चॉकलेट वितरित किए। डीएम ने बच्चों से उनकी पढ़ाई, खेलकूद तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में बातचीत की। उन्होंने बच्चों को ईमानदारी, अनुशासन और मेहनत को जीवन का मूल मंत्र बताते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।