Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh

नीरज भारती का पलटवार: "मेरे पिता मजबूर हो सकते हैं, मैं नहीं"#NeerajBharti #HimachalPolitics #Congress #BJP #PoliticalStatement #HimachalNews #BreakingNews #EkNazarHimachalNews #TrendingNews #ViralNews #HimachalPradesh

Chamba, Chamba | Jun 10, 2026

MORE NEWS

*राज्यसभा सीट नहीं, लोकतंत्र की चोरी हुई है: सुरजीत शर्मा भरमौरी*

*मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होना लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला, चुनाव आयोग मोदी शाह के पिंजरे का तोता बन कर रह गया।*

*जिनके ऊपर अपराधिक मामले  व संसद के अंदर है और गांधीवादी नेता को संसद में आने के लिए कई हथकंडे अपनाए जा रहे।*

चम्बा, जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था पर गंभीर आघात बताया है।
उन्होंने कहा कि यह केवल एक उम्मीदवार का नामांकन खारिज करने का मामला नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि "वोट चोरी नहीं, बल्कि राज्यसभा सीट चोरी की गई है।"
"महिला हितैषी होने का दावा करने वाली भाजपा ने एक गांधीवादी महिला नेता के साथ अन्याय किया"
सुरजीत शर्मा ने कहा कि भाजपा स्वयं को महिला हितैषी बताती है, लेकिन वास्तविकता यह है कि एक शिक्षित, गांधीवादी विचारधारा की प्रतिनिधि और जेएनयू की पूर्व स्कॉलर मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित किया गया है।
उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में ऐसे अनेक लोग मौजूद हैं जिन पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं अथवा विवादों से उनका नाम जुड़ा रहा है, फिर भी वे संसद और विधानसभाओं तक पहुंचते रहे हैं। ऐसे में मीनाक्षी नटराजन के मामले में अपनाया गया रवैया कई सवाल खड़े करता है।
"चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठ रहे हैं प्रश्न"
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम से चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले नागरिकों के बीच यह धारणा बन रही है कि संवैधानिक संस्थाओं पर राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है।
सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले लोग इस मामले में माननीय सर्वोच्च न्यायालय से निष्पक्ष न्याय की अपेक्षा रखते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि न्यायपालिका संविधान की भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करेगी।
"लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा"
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्य, न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। लोकतंत्र को कमजोर करने वाले किसी भी प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। #chamba #himachalpradesh #post #highlight

*राज्यसभा सीट नहीं, लोकतंत्र की चोरी हुई है: सुरजीत शर्मा भरमौरी* *मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होना लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला, चुनाव आयोग मोदी शाह के पिंजरे का तोता बन कर रह गया।* *जिनके ऊपर अपराधिक मामले व संसद के अंदर है और गांधीवादी नेता को संसद में आने के लिए कई हथकंडे अपनाए जा रहे।* चम्बा, जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था पर गंभीर आघात बताया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक उम्मीदवार का नामांकन खारिज करने का मामला नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि "वोट चोरी नहीं, बल्कि राज्यसभा सीट चोरी की गई है।" "महिला हितैषी होने का दावा करने वाली भाजपा ने एक गांधीवादी महिला नेता के साथ अन्याय किया" सुरजीत शर्मा ने कहा कि भाजपा स्वयं को महिला हितैषी बताती है, लेकिन वास्तविकता यह है कि एक शिक्षित, गांधीवादी विचारधारा की प्रतिनिधि और जेएनयू की पूर्व स्कॉलर मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित किया गया है। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में ऐसे अनेक लोग मौजूद हैं जिन पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं अथवा विवादों से उनका नाम जुड़ा रहा है, फिर भी वे संसद और विधानसभाओं तक पहुंचते रहे हैं। ऐसे में मीनाक्षी नटराजन के मामले में अपनाया गया रवैया कई सवाल खड़े करता है। "चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठ रहे हैं प्रश्न" जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम से चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले नागरिकों के बीच यह धारणा बन रही है कि संवैधानिक संस्थाओं पर राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है। सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले लोग इस मामले में माननीय सर्वोच्च न्यायालय से निष्पक्ष न्याय की अपेक्षा रखते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि न्यायपालिका संविधान की भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करेगी। "लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा" उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्य, न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। लोकतंत्र को कमजोर करने वाले किसी भी प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। #chamba #himachalpradesh #post #highlight

Chamba, Chamba | Jun 10, 2026

पांगी मिंधल माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़

पांगी मिंधल माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़

Chamba, Chamba | Jun 10, 2026

जिला उपायुक्त चंबा ने प्रेस के माध्यम से जनगणना को लेकर  दी अहम जानकारी

जिला उपायुक्त चंबा ने प्रेस के माध्यम से जनगणना को लेकर दी अहम जानकारी

Chamba, Chamba | Jun 9, 2026