धर्मशाला में भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ ने तैयार किया पर्यटन विकास का रोडमैप। प्रदेश के हर जिले में नए पर्यटन स्थल विकसित करने और सालभर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने पर रहेगा जोर।
प्रदेश भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ के सह संयोजक दिशांत कपिल ने कहा कि पर्यटन कारोबारियों की समस्याओं को समझने के लिए हर महीने जिला स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। होटल और होमस्टे संचालकों को सिंगल विंडो सिस्टम, ऑटोमैटिक रिन्यूअल और टैक्स संबंधी राहत देने की मांग भी उठाई।
कांगड़ा में सांस्कृतिक केंद्र और कन्वेंशन सेंटर बनाने का प्रस्ताव भी रखा। साथ ही पर्यटन के लिए अलग मंत्रालय और अधिक बजट की मांग की।
Ek Nazar Himachal News
खबर वही जिसका असर दिखे।
#Dharamshala #HimachalNews #HimachalTourism #TourismDevelopment #DishaantKapil #BJP #BJPHimachal #Kangra #HimachalPradesh #Tourism #TourismPolicy #HimachalUpdates #HPNews #EkNazarHimachalNews
Chamba, Chamba | Nov 29, 2026