पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा कोतवाली कोंच का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । इस दौरान थाना कार्यालय के अभिलेखों व एचएस इंडेक्स, मिशन शक्ति केंद्र, महिला/साइबर हेल्प डेस्क, हवालात का अवलोकन/निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात अभिलेखों के रखरखाव/अध्यावधिक, लंबित विवेचनाओं का समय से निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उन्हें अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा हेतु प्रोत्साहित किया गया।
Jalaun, Uttar Pradesh | Jun 24, 2026