चित्तौड़गढ़। ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 के तहत सदर थाना पुलिस ने 2025 में मधुवन स्थित सूने मकान में हुई नकबजनी के मामले में एक साल से फरार वांछित आरोपी अजय बांछड़ा को गिरफ्तार किया है। 20 जुलाई 2025 को प्रार्थी पदम कुमार के घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी हुए थे।