तेघरा: तेघड़ा अनुमंडल पदाधिकारी ने क्षेत्र में संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया
तेघड़ा अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों पर संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर आयोजित किए गए विशेष शिविर का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण रविवार को दिन के दस बजे आयोजित की गई। जिसमें नए मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु आयोजित कार्यक्रम का उन्होंने जायजा लिया। अधिक से अधिक लोगों को नाम जोड़ने हेतु प्रेरित भी किया।