बेगूसराय बलिया. प्रखंड क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत के हुसैना दियारा में मंगलवार को बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान डूबने से दो किशोरियों की मौत हो गई। वहीं, दो किशोरियों को स्थानीय नाविकों एवं गोताखोरों की तत्परता से सुरक्षित बचा लिया गया। दोनों बचाई गई किशोरियों का निजी क्लीनिक में इलाज कराया जा रहा है। घटना के बाद हुसैना दियारा में शोक का माहौल है।
मृतकों की पहचान हुसैना दियारा निवासी प्रिंस कुमार की 12 वर्षीय पुत्री आकांक्षा कुमारी और इसी गांव के शैलेंद्र महतो उर्फ गुप्ता महतो की 22 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी के रूप में हुई है। आकांक्षा कुमारी वर्ग सात की छात्रा थी। मिली जानकारी अनुसार सपना कुमारी की शादी हो चुकी थी।
#हादसा #BreakingNews #HindiNews