बेगूसराय बलिया. दियारा क्षेत्र में बाढ़ के पानी में लगातार हो रही वृद्धि के बीच बखरी विधायक सह गन्ना मंत्री संजय पासवान सोमवार को बलिया पहुंचे। उन्होंने शादीपुर बांध स्थित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया और बाढ़ पीड़ितों के लिए चल रहे सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया। मंत्री ने वहां मौजूद लोगों से भोजन की गुणवत्ता, उपलब्ध सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इसके बाद मंत्री ने एनडीआरएफ टीम, एसडीओ सह आईएएस अजय यादव, बीडीओ संतोष कुमार, थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार और सुरक्षा कर्मियों के साथ शादीपुर, सैदपुर, नौरंगा, नगरगामा समेत कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर आपदा की इस घड़ी में धैर्य बनाए रखने की अपील की। मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। परेशानी होने पर एसडीओ और बीडीओ से संपर्क कर अपनी समस्या बताएं।
#highlightseveryone #likecommentsharefollowsupport #viralvideochallenge