बरौनी (बेगूसराय): रविवार की दोपहर हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर स्थानीय पंचायत प्रशासन के जल निकासी दावों की पोल खोलकर रख दी है।
संवाददाता मुकेश कुमार बीहट
बरौनी प्रखंड के पिपरा देवस पंचायत के वार्ड नंबर 12 और 16 में स्थिति बेहद नारकीय बन गई है। मुख्य मार्ग से पिपरा देवस और हाजीपुर की ओर जाने वाली पीसीसी ढलाई वाली सड़क पर भारी मात्रा में जलजमाव हो गया है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों का चलना दूभर हो गया है।
कीचड़ और पानी के बीच जोखिम भरा सफर सड़क पर जलभराव के साथ-साथ समस्या तब और बढ़ गई है जब पीसीसी सड़क के किनारे मिट्टी डाल दिया इसके कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई हैऔर बचे हुए हिस्से पर पानी भरा हुआ है। पैदल चलने वालों से लेकर दोपहिया वाहन चालकों तक को पानी और कीचड़ के बीच से गुजरना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
प्रशासनिक अनदेखी से ग्रामीणों में आक्रोश सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह बदहाली स्थानीय थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित सड़क की है। इसके बावजूद न तो पंचायत के मुखिया और न ही संबंधित वार्ड सदस्य इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों की इस बेरुखी और उदासीनता के कारण हर बारिश में उन्हें इस नारकीय स्थिति का सामना करना पड़ता है। शनिवार को मोहल्ले के लोगों ने 112 डायल करके उसे ही बुलाया गया जो सड़क के किनारे मिट्टी रखा हुआ है उसे हटाया जाए लेकिन अभी तक नहीं जाता है ग्रामीणों ने बताएं