चित्तौड़गढ़। भाजपा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के जन्मदिवस पर पार्टी पदाधिकारियों ने गांधी नगर स्थित गौशाला में गौमाताओं को चारा खिलाकर सेवा-समर्पण के साथ जन्मोत्सव मनाया। इस मौके पर सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिलाध्यक्ष रतन गाडरी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।