आगर: तनोडिया-रूपाखेड़ी मार्ग पर बड़ोदिया के समीप अनियंत्रित होकर पलटा कंटेनर, चालक को आई मामूली चोट
तनोडिया रूपाखेड़ी मार्ग पर बड़ोदिया के समीप असंतुलित एक कंटेनर Rj 09GB 3883 पलटी खा गया। जिससे चालक को मामूली सी चोट आई है। घटना की जानकारी पर तनोडिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। प्रधान आरक्षक कैलाश मालवीय ने बताया की हादसे मे कोई जन हानि नहीं हुई है। बता दे कि कंटेनर नीमच से मक्सी जा रहा था इसी दौरान यह हादसा हुआ।