आगर: ग्राम मल्लुपुरा से पैदल कलश यात्रा निकालकर बाबा बैजनाथ महादेव का किया जलाभिषेक
शनिवार को जिले के ग्राम मल्लुपुरा से सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष कलश यात्रा लेकर बाबा बैजनाथ महादेव के दरबार पहुंचे। यात्रा बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंची और महादेव का जलाभिषेक किया। ग्राम मल्लुपुरा के राम मंदिर से प्रारंभ हुई । बैंड बाजों की धार्मिक धुनों पर पैदल यात्रा में शामिल सैकड़ो महिला पुरुष भक्ति में चूर नाचते झूमते दिखाई दिए।