आगर: कांग्रेस के आगर विधानसभा पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े को हुई 2 साल की सजा
आगर विधानसभा से पूर्व कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े को कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई। साथ ही कोर्ट ने 11 हजार का जुर्माना भी लगाया। दरअसल 2016 में धरना प्रदर्शन के मामले में उनका कोर्ट ने सजा सुनाई है। भोपाल की एमपी एमएलए कोर्ट ने पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े को 2 साल की सजा सुनाई। NSUI में रहते हुए विपिन वानखेड़े ने सीएम हाउस का घेराव किया था।