आगर: मौसम परिवर्तन से आगर जिला अस्पताल की ओपीडी हुई 800 पार, 6 दिन में 4195 मरीज इलाज कराने पहुंचे
मौसमी बीमारी के मरीज भी बढ़ने से जिला अस्पताल की ओपीडी अब 800 पार हो गई है, 6 दिनों में 4195 मरीज उपचार करा चुके है, जो सर्दी खांसी, वायरल बुखार और उल्टीदस्त के शामिल है। जिले में अब तक 7 डेंगू पॉजेटिव मरीज व मलेरिया के 2 मरीज भी सामने आए है। सिविल सर्जन डॉ. शशांक सक्सेना ने बताया कि 80 फीसदी मरीज मौसमी बीमारी के शिकार है। अस्पताल में सारी सुविधाएं है।