आगर: जिले मे देर रात से रूक रूक कर बारिश का दौर जारी है जिले मे अबतक की बारिश की स्थिति
आगर जिले में देर रात से ही रूक रूक कर बारिश का दौर जारी है जिले मे अब तक इस वर्ष मानसून अवधि में 605 एमएम औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें तहसील आगर में 822.7 एमएम, बड़ौद में 729 एमएम, सुसनेर में 379 एमएम तथा नलखेड़ा में 493.3 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि में 497 एमएम वर्षा दर्ज की गई थी। बीते 24 घंटे में जिले की 33.4 MM औसत वर्षा दर्ज की गई है।