पटना ग्रामीण: राजीवनगर थाना क्षेत्र से ई-रिक्शा चोरी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो ई-रिक्शा बरामद
गुरुवार को राजीव नगर थाने की पुलिस ने पिछले दिनों थाना क्षेत्र में ई रिक्शा की चोरी की घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी की दो ई रिक्शा बरामद की गई है। शाम 7 बजे थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।