पटना ग्रामीण: बिहार कैबिनेट की बैठक में 51 एजेंडों पर लगी मुहर, पटना में अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने दी जानकारी
गुरुवार को बिहार कैबिनेट की हुई बैठक में 51 एजेंडों पर मुहर लगी है। गुरुवार शाम 6:48 बजे मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी एजेंडों के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के सड़कों के रिपेयर, उन्नयन और मेंटेनेंस को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।