पटना ग्रामीण: वैलेंटाइन डे पर पटना में कई रूट किए गए डाइवर्ट, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने की अपील
14 फरवरी यानी कि वैलेंटाइन डे के दिन पटना के कई रूट को डायवर्ट किया गया है, ताकि यातायात को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके और जाम की समस्या उत्पन्न ना हो। यातायात पुलिस उपाधीक्षक 3 अजीत कुमार ने गुरुवार शाम 4:46 बजे आम लोगों और खासकर युवाओं से यह अपील की है की टू व्हीलर वाले सभी लोग हेलमेट जरूर पहनें और चार पहिया वाहन वाले सीट बेल्ट का उपयोग जरूर करें।