पटना ग्रामीण: पटना में शब-ए-बारात को लेकर पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर की तैनाती, सोशल मीडिया पर भी रखी नज़र
शब ए बारात को लेकर प्रशासन के द्वारा की गई तैयारियों को लेकर पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने गुरुवार शाम करीब 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पटना के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी नजर रखा जा रहा है ताकि कोई अफवाह ना फैलाए। मौके पर उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान ना दें।