29 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता पर सवाल।
कनीय अभियंता और कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भी जताई नाराजगी।
टेढ़ागाछ। प्रखंड क्षेत्र के हजारी चौक (झाला) से निसन्दरा तक लगभग 29 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य में कथित अनियमितता बरते जाने का मामला सामने आया है। करोड़ों रुपये की लागत से चल रहे इस सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक द्वारा निर्धारित मानकों की अनदेखी कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।