लोक आस्था, पवित्रता एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर किशनगंज के माननीय सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आजाद एवं किशनगंज के माननीय विधायक श्री कमरुल होदा ने किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत स्थित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।
छठ महापर्व बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक है। यह पर्व आस्था, शुद्धता, अनुशासन, प्रकृति के प्रति सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश देता है। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए दोनों जनप्रतिनिधियों ने घाटों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों एवं त्रुटियों को दूर करने के लिए उपस्थित नगर परिषद कर्मियों को ससमय आवश्यक सुधार एवं समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Bahadurganj, Kishanganj | Nov 11, 2026