BSPHCL एवं इसकी अनुषंगी कंपनियों के कार्यों की प्रगति, लंबित मामलों और विद्युत सेवाओं में सुधार को लेकर ऊर्जा सचिव-सह-अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री अजय यादव (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में सभी विभागाध्यक्षों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपभोक्ताओं को बेहतर, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति, शिकायतों के त्वरित समाधान, विभागीय समन्वय और निर्धारित समय-सीमा में कार्य निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर BSPGCL एवं BSPTCL के प्रबंध निदेशक श्री विशाल राज (भा.प्र.से.) सहित वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।