चम्बा: हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की बियर साइट पर पत्थरों की चपेट में आने से एक कामगार की मौत- एक घायल
Chamba, Chamba | May 4, 2024 जिला चम्बा के चुराह विधानसभा क्षेत्र के चांजू में बन रहे हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की बियर साइट में पत्थरों की चपेट में आने से एक कामगार की मौत हो गई, जबकि एक कामगार घायल हो गया है। घायल को तीसा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे चम्बा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। यह जानकारी शनिवार को एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने दी।