चम्बा: 11KV होबार फीडर के जरूरी रखरखाव और मरम्मत कार्य के लिए 4 मई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी
Chamba, Chamba | May 3, 2024 11KV होबार फीडर के जरूरी रखरखाव और मरम्मत कार्य के लिए 4 मई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत अनुभाग होबार के अधीन आने वाले क्षेत्र होबार, अवांह, हुनेरा, कुड्डी, खडेडा, काहरी, रखेड, बन्नी व कुलबड़ा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसकी जानकारी अधिशासी अभियंता परवेश ठाकुर ने दी।