चम्बा: फिटनेस के बिना रूट पर दौड़ रही स्कूल बस को आरटीओ चम्बा ने किया जब्त
Chamba, Chamba | May 4, 2024 स्कूली वाहनों की जांच के लिए परिवहन विभाग द्वारा आरंभ किया गया विशेष अभियान लगातार जारी है। उपमंडल सलूणी में बिना फिटनेस और इंश्योरेंस के सड़क पर दौड़ रही एक स्कूल बस को विभाग ने जब्त भी किया है। यह जानकारी शनिवार को आरटीओ चम्बा राम प्रकाश ने मीडिया के साथ सांझा की है।उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।