बाढ़: छठ पूजा को लेकर बाढ़ रेलवे स्टेशन पर विशेष सतर्कता, हर ट्रेन में रेल पुलिस का सघन जांच अभियान
Barh, Patna | Nov 11, 2026 छठ महापर्व को लेकर बाढ़ रेलवे स्टेशन पर बुधवार को लगभग 4 बजे रेल पुलिस हाई अलर्ट मोड में दिखी। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने स्टेशन से गुजरने वाली प्रत्येक ट्रेन में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने ट्रेन के अलग-अलग कोचों में पहुंचकर लावारिस और संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी ली।