चाईबासा: स्वदेशी जागरण मंच ने विदेशी सामानों के बहिष्कार और दिवाली पर स्वदेशी दीये जलाने का संदेश दिया
चाईबासा। स्वदेशी जागरण मंच की ओर से सोमवार को चार बजे पोस्ट ऑफिस चौक पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शहरवासियों से आगामी दिवाली सहित अन्य त्योहारों में विदेशी सामानों की खरीदारी से बचने तथा चाइनीज उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील किया