उदयपुर में दो पंपों पर 20 हजार का जुर्माना:कम तेल डालने पर की कार्रवाई
.
.
उदयपुर में कम ईंधन देने के मामले में विधिक माप विज्ञान विभाग ने दो पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में खेड़ा सर्कल स्थित आशा फिलिंग स्टेशन और गोवर्धन विलास के ओल्ड चुंगी नाका स्थित प्रदीप ऑटोमोबाइल के एक-एक नोजल से निर्धारित मात्रा से कम पेट्रोल-डीजल देने की पुष्टि हुई। टीम ने दोनों नोजलों से बिक्री बंद करवाकर पंप संचालकों पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। इसके अलावा सत्यापन प्रमाण पत्र प्रदर्शित नहीं करने पर तीन अन्य पेट्रोल पंपों पर भी जुर्माना लगाया गया।
#udaipurnews
#petrolpump
#jaivardhannews