मेडिकल स्टोर्स पर सहज ही उपलब्ध मौत का सामान, बॉडीबिल्डिंग के शौकीन युवा उत्तेजना के लिए करते हैं इस्तेमाल👇
बता दें कि कुछ समय पूर्व टर्मिन नामक इंजेक्शन के इस्तेमाल से मुरैना जिले के पोरसा में एक युवक की मौत हो गई थी। घटना के बाद प्रशासन ने दवाओं की दुकानों पर इस इंजेक्शन की बिक्री का रिकॉर्ड भी चेक कराया। इसके बावजूद बिक्री खुलेआम चल रही है। मेडिकल स्टोर्स पर इंजेक्शन की अवैध बिक्री का खुलासा करने के लिए कुछ युवाओं ने जिला अस्पताल के सामने ही एक दुकान पर इंजेक्शन की डिमांड की तो उन्हें बिना पर्चे के ही चार इंजेक्शन दे दिए गए। सूत्रों की मानें तो कई और दुकानों पर भी इस इंजेक्शन की बिक्री बेफिक्री के साथ की जा रही है।