व्यस्त सड़क पर बुल फाइटिंग से भगदड़ मची, वाहनों से टकराये सांड, कई लोग चोटिल, वृद्ध को साइकिल सहित पटका👇
मुरैना की एमएस रोड के केशव कॉलोनी मोड़ पर आवारा सांडों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। इस दौरान सड़क पर भगदड़ मच गई, लड़ते हुए सांड वाहनों से टकराये, जिससे कई लोग चोटिल हो गए, साइकिल से गुजर रहे एक वृद्ध को तो सांडों ने पटक ही लिया। हालांकि लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें खींचकर उठा लिया।
बता दें कि 16 अक्टूबर को सीएम के दौरे से पहले आवारा मवेशी पकड़ने को नगरनिगम द्वारा 50 कर्मचारी काम पर लगाये गए थे, लेकिन दूसरे ही दिन सड़कों पर सांडों ने कहर बरपाकर व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान लगा दिया।