मुरैना में शराब ठेके के विवाद के बाद फायरिंग, युवक से मा.रपीट, मौके से मिले 10 खाली कारतूस
नगावनी मोड़ के पास ढाबे पर हुआ विवाद, बोलेरो पर फा.यरिंग का वीडियो आया सामने; पुलिस जांच में जुटी
मुरैना। जिले के रामपुरकलां थाना क्षेत्र में शराब ठेके पर काम करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नगावनी मोड़ के पास एक ढाबे पर हुए विवाद के दौरान युवक के साथ मा.रपीट और ठेकेदार की बोलेरो पर फा.यरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 16 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। फायरिंग का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने घटनास्थल से करीब 10 खाली कारतूस बरामद किए हैं। पीड़ित की शिकायत और वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शराब ठेके पर काम करने को लेकर हुआ विवाद
कोलेरा निवासी मुख्त्यार सिंह सिकरवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दुर्गेश उर्फ पप्पू जादौन के आबकारी ठेके पर काम करता है। 16 अक्टूबर की रात वह नंदपुरा से रामपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान नगावनी मोड़ के पास एक ढाबे पर उसकी मुलाकात रिंकू रावत, राजपाल रावत, कुलदीप रावत और दो अन्य लोगों से हुई।
शिकायत के मुताबिक, शराब ठेके पर काम करने को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान रिंकू रावत ने मुख्त्यार सिंह की नाक पर मुक्का मार दिया। इसके बाद अन्य लोगों ने भी उसके साथ मा.रपीट की।
ठेकेदार की बोलेरो के टायर पर फा.यरिंग का आरोप
पीड़ित ने शिकायत में आरोप लगाया कि वह ठेकेदार की बोलेरो लेकर मौके से निकलने लगा, तभी रिंकू रावत ने अपने बाबा की लाइसेंसी बंदूक से फा.यर कर दिया। इसके बाद अन्य लोगों द्वारा भी फा.यरिंग किए जाने का आरोप है। घटना के दौरान कई राउंड गो.लियां चलने से मौके पर द.हशत फैल गई।
घटना से संबंधित वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फा.यरिंग की घटना दिखाई देने की बात कही जा रही है।
मौके से मिले करीब 10 खाली कारतूस
रामपुरकलां थाना प्रभारी एसआई अजय वेसांदर के अनुसार, शराब ठेके पर काम करने को लेकर विवाद हुआ था। पीड़ित की शिकायत और घटना से संबंधित वीडियो के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। घटनास्थल से करीब 10 खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
#morena #मुरैना #पुलिस