शासकीय महाविद्यालय जौरा में ‘मेरा करियर, मेरी पहचान’ अभियान के तहत डिजिटल एवं ए.आई. कौशल गतिविधि आयोजित
मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना प्रकोष्ठ के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय, जौरा में ‘मेरा करियर, मेरी पहचान’ अभियान के तहत डिजिटल एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.) कौशल गतिविधि का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में डिजिटल रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा उन्हें रोजगार के बदलते अवसरों के लिए तैयार करना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वर्तमान तकनीकी युग में डिजिटल साक्षरता, डिजिटल ज्ञान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपयोगिता से अवगत कराया गया। साथ ही, शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में तकनीकी कौशल के बढ़ते महत्व और भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस गतिविधि में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रो. जितेन्द्र कुमार साकेत एवं कार्यक्रम प्रभारी प्रो. प्रफुल्ल चंद्र भौमिक ने विद्यार्थियों को ए.आई. एवं आधुनिक तकनीकी कौशलों की वर्तमान उपयोगिता और रोजगारपरक संभावनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. एस.एन. शुक्ला, प्रो. अशोक कुमार, प्रो. विनोद कुशवाह, डॉ. अंकिता मिश्रा, डॉ. नीलम राजपूत, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. सुधीर कुमार पाठक एवं श्री प्रशांत शर्मा सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल एवं ए.आई. कौशल के महत्व को समझने तथा बदलते तकनीकी परिवेश में अपने करियर को बेहतर दिशा देने के लिए प्रेरित किया गया।
#morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh
5 views | Morena, Madhya Pradesh | Oct 17, 2026