मड़ावरा: मडावरा के तहसील सभागार में श्रम एवं सेवा योजन राज्य मंत्री ने किसानों को अतिवृष्टि राहत राशि के प्रमाण पत्र बांटे
कस्वा मडावरा के तहसील सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवा योजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ने आज 19 अक्टूबर को शाम 4 बजे अतिवृष्टि राहत राशि प्रमाण पत्र वितरित किए तथा राहत राशि का सदुपयोग करने की बात की इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा किसानों के सुख दुख में साथ है।