डोमचांच: डोमचांच में विधायक फंड से बना सार्वजनिक शौचालय 8 साल में ही ध्वस्त, नए निर्माण पर उठे सवाल
नगर पंचायत डोमचांच क्षेत्र में विधायक फंड से वर्ष 2017 में निर्मित सार्वजनिक शौचालय को ध्वस्त किए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष पप्पू मेहता बुधवार को 12 बजे बताया कि उक्त शौचालय निर्माण के बाद चालू हालत में था और लोगों को इसकी सुविधा मिल रही थी।