डोमचांच के शिवसागर रोड में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। यहाँ मुख्य मार्ग के किनारे लगा विद्युत ट्रांसफार्मर जमीन से काफी कम ऊँचाई पर स्थित है, जो किसी बड़ी अनहोनी को खुला निमंत्रण दे रहा है। स्थानीय निवासियों ने मंगलवार को 3 बजे बताया कि ट्रांसफार्मर इतना नीचे है कि चलते-फिरते किसी का भी हाथ या शरीर इससे स्पर्श हो सकता है।