हुज़ूर: भोपाल में चेतक ब्रिज के पास होटल ओआसिस की चौथी मंजिल से लॉ के छात्र की गिरने से मौत, पुलिस जांच में जुटी
Huzur, Bhopal | Oct 11, 2024 भोपाल में चेतक ब्रिज के करीब होटल ओआसिस की चौथीमंजिल स्थित रूम की खिड़की से लॉ के छात्र की गिरने सेमौत हो गई। हादसे के समय कमरे में उसके 6-7 दोस्त भीमजूद थे। घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है।गोविंदपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस फिलहाल पूरे मामले को संदिग्ध मान कर चल रही है।