जहरीली शराब कांड के बाद ग्वालियर में ताबड़तोड़ एक्शन, दो दिन में 90 से ज्यादा केस दर्ज...
सागर में जहरीली शराब से 24 लोगों की मौत के बाद ग्वालियर में पुलिस और आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पिछले दो दिनों में जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और खरीद-फरोख्त से जुड़े 52 से ज्यादा मामले पुलिस ने दर्ज किए, जिनमें करीब 52 आरोपियों को पकड़ा गया और बड़ी मात्रा में शराब जब्त की गई। वहीं आबकारी विभाग ने भी 41 प्रकरण दर्ज कर अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई की है। पुलिस के 52 मामलों में 30 शहर और 22 देहात क्षेत्र के थानों से जुड़े हैं। अधिकारियों के मुताबिक अवैध शराब के निर्माण से लेकर भंडारण, परिवहन और बिक्री तक पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क के मुख्य स्रोतों को निशाना बनाया जाएगा।