निशा हत्याकांड में न्याय की मांग तेज! जीवन सिंह शेरपुर की टीम बड़नगर पहुंची, उठाई निष्पक्ष जांच की आवाज,
बड़नगर/उज्जैन। निशा की हत्या के मामले को लेकर अब न्याय की मांग तेज होती नजर आ रही है। मामले में जीवन सिंह शेरपुर की टीम बड़नगर पहुंची और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की, टीम ने मामले की पूरी निष्पक्षता से जांच किए जाने और यदि निशा की हत्या हुई है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। टीम के पहुंचने के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
परिजनों का आरोप है कि निशा की मौत के मामले में कई सवाल अभी भी अनसुलझे हैं। उनका कहना है कि जब तक घटना की सच्चाई सामने नहीं आती और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।
अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और निशा को न्याय दिलाने की दिशा में आगे क्या कार्रवाई होती है।
निशा को न्याय कब मिलेगा?—यह सवाल अब क्षेत्र में जोर पकड़ रहा है।
Jeevan singh sherpur