सदर: प्रयागराज में INTACH वार्षिक विरासत क्विज़ 2026 संपन्न, पतंजलि ऋषिकुल बना चैंपियन
Sadar, Allahabad | Sep 9, 2026
भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत न्यास (INTACH) प्रयागराज चैप्टर और टैगोर पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सिटी लेवल ‘वार्षिक हेरिटेज क्विज़ 2026’ का सफल आयोजन अतरसुइया स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना और उसके संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।