बच्चों की रुचि और प्रतिभा पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाएं – वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
भिलाई स्थित रूंगटा पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज सफलता के अवसर केवल सरकारी नौकरियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि स्टार्टअप, उद्यमिता, खेल, कला और तकनीक सहित हर क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों पर टॉपर बनने का दबाव डालने के बजाय उनकी रुचि, प्रतिभा और क्षमता को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।
श्री चौधरी ने अपने संघर्षपूर्ण जीवन का उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, धैर्य और जुनून के साथ अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा दी।
सही मार्गदर्शन, प्रतिभा को प्रोत्साहन और दृढ़ संकल्प ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं।
#OPChoudhary #RungtaPublicSchool #AnnualFunction #Education #Chhattisgarh Bhilai युवा_शक्ति शिक्षा