सफलता की कहानी
श्रवण यंत्र से विमला बाई के जीवन में फिर गूंजेंगी अपनों की आवाजें!
कभी अपनों की बातें सुनने के लिए दूसरों पर निर्भर रहने वाली टंकी मरोदा निवासी श्रीमती विमला बाई वर्मा के जीवन में अब नई उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दुर्ग प्रवास के दौरान उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया गया।
लंबे समय से सुनने की समस्या से जूझ रहीं विमला बाई के लिए यह श्रवण यंत्र महज एक उपकरण नहीं, बल्कि अपनों से संवाद और जीवन की खुशियों से फिर जुड़ने का माध्यम है।
इस सहयोग के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
जनकल्याणकारी योजनाओं का संकल्प, जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का नया अध्याय!
#VishnuDeoSai #जनकल्याण #समाजकल्याण #दिव्यांगजनसशक्तिकरण #DurgDistrict जिला_प्रशासन_दुर्ग