दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को मिला आत्मनिर्भरता का संबल!
दुर्ग जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के सहयोग से भिलाई के प्रयास श्रवण दिव्यांग संस्थान, सुपेला में आयोजित निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर में सीएसआर मद से कुल **204 सहायक उपकरणों का वितरण** किया गया।
इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड एवं एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के सहयोग से आयोजित शिविर में बैटरी चलित ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, बैसाखी, सुगम्य छड़ी सहित विभिन्न सहायक उपकरण हितग्राहियों को प्रदान किए गए।
**छूटे हुए हितग्राहियों के लिए एक और अवसर!**
📍 दिनांक: 28 नवंबर 2026 (शनिवार)
⏰ समय: प्रातः 10 बजे से
📌 स्थान: प्रयास श्रवण दिव्यांग संस्थान, जी.ई. रोड, सुपेला, भिलाई (के. गुरुनाथ हॉस्पिटल के बाजू)
आज शिविर में नहीं पहुंच सके चिन्हांकित हितग्राही कल अपनी टोकन पर्ची साथ लेकर पहुंचें और सहायक उपकरण प्राप्त करें।
**सशक्त दिव्यांगजन, आत्मनिर्भर वरिष्ठजन – समावेशी और संवेदनशील समाज की पहचान।**
#DurgDistrict #Divyangjan #SocialWelfare #CSR #AtmanirbharBharat जनसेवा जिला_प्रशासन_दुर्ग