अररिया पलासी प्रखंड में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु पलासी ग्रिड से 33/11 के0वी0 विद्युत शक्ति उपकेंद्र पलासी तक नया 33 के0वी0 लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। नई लाइन के सफल ट्रायल होने के उपरांत आज 33/11 के0वी0 विद्युत शक्ति उपकेंद्र पलासी एवं बोची को पलासी ग्रिड से विद्युत आपूर्ति की गई। विद्युत कार्यपालक अभियंता अररिया गौरव कुमार ने बताया कि पूर्व में विद्युत शक्ति उपकेंद्र पलासी की विद्युत आपूर्ति अररिया ग्रिड से निकलने वाली 33 के0वी0 बोची फीडर से विद्युत शक्ति उपकेंद्र बोची के माध्यम से मिल रही थी। इस तरह अब नई लाइन के निर्माण हो जाने से जहाँ उपभोक्ता को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति होगी वहीं किसी एक 33 के0वी0 लाइन के ब्रेकडाउन होने की स्थिति में दूसरे 33 के0वी0 लाइन से दोनों विद्युत शक्ति उपकेंद्रों को विद्युत आपूर्ति उपलब्ध रहेगी। इस सफल ट्रायल के मौके पर सहायक विद्युत अभियंता जोकीहाट जिकेश कुमार, कनीय विद्युत अभियंता पलासी राजेश कुमार एवं पलासी ग्रिड के अभियंता तथा कर्मी मौजूद थे।
Araria, Araria | Aug 22, 2026