पिपरा: हरिहरगंज तथा पीपरा प्रखंड क्षेत्र में अर्नब तूफान की बारिश से जनजीवन प्रभावित, धान सहित कई फसलों को नुकसान
Pipra, Palamu | Oct 30, 2026 हरिहरगंज और पीपरा प्रखंड क्षेत्र में अर्नब तूफान के प्रभाव से पिछले 36 घंटे से रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम में ठंडक बढ़ने से लोगों की दिनचर्या भी बदलने लगी है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हरिहरगंज के आरसीलाल चौक पर कई दिहाड़ी मजदूर काम मिलने की उम्मीद में खड़े दिखे।