🌾 अब गांव के पास हो रही है धान की बिक्री, किसानों को मिली बड़ी राहत! 🌾
बालोद जिले के डौंडी विकासखंड अंतर्गत ग्राम भर्रीटोला-43 में नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ होने से क्षेत्र के किसानों में हर्ष का माहौल है।
पहले किसानों को धान बेचने के लिए 6-7 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब गांव के नजदीक ही धान बेचने की सुविधा मिलने से उनकी राह आसान हो गई है।
✅ 06 ग्रामों के 800 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ।
✅ समय और परिवहन खर्च की होगी बचत।
✅ धान विक्रय में मिलेगी बड़ी सुविधा और राहत।
नवीन धान खरीदी केंद्र की सौगात मिलने पर क्षेत्र के किसानों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
सुशासन की सरकार, किसानों को सुविधा और समृद्धि का आधार! 🌾
#baloddistrict
#समृद्ध_किसान_विकसित_छत्तीसगढ़ #धान_खरीदी_2026 #DhanKharidi2026