किसानों के पंजीयन और भूमि रकबे का होगा त्रुटिरहित सत्यापन, ताकि हर पात्र किसान को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने सहकारिता, खाद्य एवं कृषि उपज मंडी विभाग की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
🔹 किसानों के पंजीयन एवं भूमि रकबे का तत्काल सत्यापन और सुधार।
🔹 डुबान एवं वन अधिकार पट्टाधारी किसानों का डेटा शीघ्र अपडेट।
🔹 धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी।
🔹 कृषि उन्नति योजना एवं आदान प्रणाली का गांव-गांव तक प्रचार-प्रसार।
🔹 अधिकारियों की जवाबदेही और नियमित प्रगति रिपोर्ट सुनिश्चित।
कलेक्टर के स्पष्ट निर्देश—किसानों को धान बेचने में परेशानी न हो और शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचे।
#Balod #DhanKharidi2026 #KisanHit #सुशासन #किसान_कल्याण #BalodAdministration #Chhattisgarh
1 views | Balod, Chhattisgarh | Nov 15, 2026