🌾 धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता!
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने समय-सीमा की बैठक में धान खरीदी की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी नोडल अधिकारियों को चेकलिस्ट के अनुसार उपार्जन केंद्रों का सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रमुख रूप से दिए गए निर्देश एवं निर्णय—
🔹 धान खरीदी केंद्रों में पारदर्शी एवं सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश।
🔹 धान के सुरक्षित भंडारण, सही तौल, नमी परीक्षण एवं पर्याप्त बारदाने की उपलब्धता पर जोर।
🔹 कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिलने वाले लाभों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश।
🔹 17 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा।
🔹 सीएम हेल्पलाइन एवं पारस पोर्टल के लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश।
किसानों की सुविधा, योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान ही प्रशासन की प्राथमिकता।
#Balod #धानखरीदी #जनजातीयगौरवदिवस #कृषकउन्नतियोजना #सुशासन #CollectorBalod #Chhattisgarh