हसनपुर: हसनपुर में मकान खरीद में धोखाधड़ी और विकलांग को जान से मारने की धमकी
हसनपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विकलांग व्यक्ति ने मकान खरीदने के नाम पर 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने और विरोध करने पर जान से हमला कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। वीओ-पीड़ित फहीम ने बताया कि उसने ₹13 लाख में एक मकान का सौदा किया था, जिसमें से ₹5 लाख चेक के जरिए दिए गए।