देसूरी: देसूरी में सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार पर युवक ने इलेक्ट्रॉनिक कांटे से किया हमला, गल्ले से नकदी भी लूटी
Desuri, Pali | Apr 16, 2025 देसूरी में बुधवार शाम 6.30 बजे एक दुकानदार पर सिगरेट के पैसों को लेकर जानलेवा हमला हुआ है । नारलाई- लापी- देसूरी तिराहे पर स्थित किराना दुकान में यह घटना हुई। दुकानदार चंदाराम देवासी पूजा-अर्चना में व्यस्त थे। देवासियों की ढाणी के पेमाराम ने दुकान से सिगरेट ली। पैसे मांगने पर उसने काउंटर पर रखे इलेक्ट्रॉनिक कांटे से दुकानदार के सिर पर वार कर दिया।